अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
हाल ही में सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें बताया कि उनकी हैसियत नहीं कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को उसका पसंदीदा डायमंड गिफ्ट कर सकें।
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई हालिया बातचीत में रोहमन ने कहा, ‘जिस हिसाब से उनको डायमंड पसंद है, अभी मेरी हैसियत नहीं कि इतना बड़ा डायमंड खरीद सकूं। जिस दिन उस लायक बन जाऊंगा, जरूर दूंगा।’
रोहमन आगे कहते हैं, ‘सुष्मिता को 22 कैरेट का डायमंड पसंद है। तो उतना कमाने के लिए बहुत वक्त है।’
सुष्मिता सेन और रोहमन ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की। दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता भी स्वीकार किया था।
मगर 4 साल बाद सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अलग हो गए।
ब्रेकअप के बाद भी ये दोस्त हैं। कई मौकों पर ब्रेकअप के बाद भी रोहमन और सुष्मिता को साथ देखा गया। एक्ट्रेस के फैंस को लगा कि इनका पैचअप हो गया। लेकिन इस बात की पुष्टि सुष्मिता सेन ने नहीं की है।
रोहमन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल तमिल फिल्म ‘अमरण’ में नजर आए। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आए।
रवीना टंडन ने दोस्तों संग की जमकर मस्ती, शेयर कीं तस्वीरें