सुष्मिता सेन ने रैंप पर दिखाया फैशन का जलवा सुष्मिता सेन ने एक फैशन शो में रैंप पर धमाल मचा दिया। इस शो के लिए उन्होंने सफेद सिल्क शर्ट और काले पैंट में एलिगेंट लुक अपनाया। गले में मोतियों की माला ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए। हाथ में काले रंग का क्लच और उंगलियों में चमकती अंगूठी ने उनके लुक को पूरा किया। उनके कॉन्फिडेंट अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींचा। सुष्मिता का यह मॉडर्न और क्लासी लुक फैंस को खूब पसंद आया। एंटर