इस दिन पूरे रीति-रिवाज से एक-दूजे के होंगे स्वरा-फहाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को कोर्ट मैरिज की स्वरा अब फहाद के साथ पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाने जा रही हैं, बीते दिनों स्वरा की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हुआ एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन की डेट सामने आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहाद के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे प्री वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हल्दी और मेहंदी की रस्मों से होगी अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन किया जाएगा और इसी दिन स्वरा और फहाद शादी के बंधन में भी बंधेंगे इसके बाद 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे Swara Bhasker Fahad Ahmad