अमर उजाला
Fri, 2 February 2024
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद को वीडियो साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं
स्वरा और फहाद 16 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे, स्वरा ने वीडियो में शादी की झलकियों के साथ कई यादें साझा कीं
वीडियो में हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के पलों को कैद किया गया है, खूबसूरत दृश्य में फहाद पत्नी स्वरा का पल्लू पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं
वीडियो के साथ स्वरा का एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी था, जिसमें फहद के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया गया था
उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो जान फहाद अहमद, मुझे बहुत खुशी है कि तुम मेरे हो और राबू हमारा है, आपके पास हमेशा मुस्कुराने का कारण हो
वह मुस्कान, जो मेरा दिन रोशन करती है और आपका आत्मविश्वास हमेशा सही साबित हो और हां, भाई का स्वैग बरकरार रहे
इस दिन मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे रकुल-जैकी