'महिला केंद्रित' फिल्मों-सीरीज के लिए जानी जाती हैं स्वास्तिका अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं 'कला' और 'दिल बेचारा' जैसी हिंदी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री हैं 'पाताल लोक' में उनके किरदार डॉली मेहरा को भी खूब सराहा गया 'ब्लैक विडोज' और 'क्रिमनल जस्टिस' में स्वास्तिका ने अपने दमदार अभिनय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छी जगह बनाई है स्वास्तिका मुखर्जी महिला केंद्रित फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आती हैं शरत चंद के उपन्यास पर बनी बांग्ला सीरीज 'चरित्रहीन' में अपने मजबूत किरदार के जरिए वे खूब लोकप्रिय हुईं -