अमर उजाला
Tue, 19 May 2026
तब्बू बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में फैंस काफी कम ही जानते हैं।
हाल ही में 'बॉलीवुड ठिकाना' के यूट्यूब चैनल पर एक डांसर रूबीना खान ने तब्बू से जुड़ा अनोखा किस्सा साझा किया।
डांसर रूबीना खान बताती हैं कि तब्बू जब किसी डांस को परफॉर्म करती हैं तो बैकग्राउंड डांसर जितनी ही मेहनत करती हैं।
रूबीना खान ने बतौर डांसर कोरियोग्राफर सराेज खान के साथ खूब काम किया था। रुबीना तब्बू से जुड़ा पुराना किस्सा साझा करते हुए कहती हैं, ‘सरोज खान ने तब्बू को एक डांस के लिए कोरियोग्राफ किया था। एक्ट्रेस ने भी डांस के स्टेप्स में महारत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की थी। तब्बू के साथ हमने लगभग 4 या 5 दिनों में गाना पूरा किया था, आखिरीकार इसे उन्होंने परफेक्ट तरीके से कर लिया।’
रुबीना खान आगे कहती हैं, ‘तब्बू इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं। अपने असिस्टेंट को सोने की चेन और ब्रेसलेट भी गिफ्ट में दिया। यह पहली बार था जब मैंने किसी एक्ट्रेस को ऐसा कुछ करते देखा।’
रूबीना ने एक बात और बताई। वह कहती हैं, ‘लगभग 25 और 30 डांसर्स को तब्बू 1000 रुपये दिए। यह उनकी तरफ से एक बहुत ही प्यारा जेस्चर था।'
तब्बू के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आईं। वह अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का भी हिस्सा बनेंगी।
मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन ही औंधे मुंह गिरी ‘आखिरी सवाल’