अमर उजाला
Mon, 28 July 2025
हाल ही में तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेडिशनन इंडियन लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
53 की हो चुकीं तब्बू इन तस्वीरों में काफी यंग नजर आ रही हैं। फैंस भी तब्बू के ट्रेडिशनल लुक, ब्यूटी के दीवाने हो गए हैं।
एक यूजर ने तब्बू के लुक पर कमेंट किया, ‘सुंदरता अपने सबसे ऊंचे मुकाम पर है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई फरिश्तों सा खूबसूरत कैसे हो सकता है?’ ऐसे ही कई कमेंट फैंस ने तब्बू की ब्यूटी को लेकर किए हैं।
तब्बू भी इन तस्वीरों में मुस्कुरा रही हैं, अलग-अलग तरह के पोज दे रही हैं।
ऑफ व्हाइट और लाइट ब्लू पैटर्न वाली इस ड्रेस में ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी तब्बू ने कैरी की है। जिससे उनका लुक और भी कमाल का लग रहा है।
तब्बू के करियर फ्रंट की बात करें तो अगले साल वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगी।
व्हाइट ड्रेस में अवनीत कौर ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार