अमर उजाला
Sun, 27 July 2025
पिछले दिनों तमन्ना भाटिया ने एक खूबसूरत ड्रेस में रैंप वॉक की, अब इसी रैंप वॉक वाले लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
फ्लावर पैटर्न में बनीं इस ड्रेस में तमन्ना भाटिया की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
एक्ट्रेस ने इंडियन कोचर वीक 2025 में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक की थी, वह उनके शो की शोस्टॉपर बनीं।
तमन्ना भाटिया ने अपनी तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैंने एक लुक में वॉक किया और दूसरी ड्रेस में स्टेज से वापस लौटी हूं। स्टेज के पीछे लोगों के काम करने की स्पीड, टीमवर्क, फोकस से एनर्जी मिलती है।'
वह आगे लिखती हैं, ‘स्टेज पर जब हम पहुंचते हैं ताे इसके पीछे बहुत प्यार और मेहनत छिपी होती है। राहुल मिश्रा और विद्या मिश्रा, सच में क्या शाम थी, क्या टीम थी और क्या शानदार फीलिंग थी।’ अपने दिल की बात शेयर करने के साथ ही तमन्ना से व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
तमन्ना भाटिया के लुक को फैंस ने भी पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आप तो बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।’
तमन्ना भाटिया के करियर फ्रंट की बात करें तो वह अगले साल एक फिल्म ‘वन’ में नजर आएंगी। साथ ही वह रोहित शेट्टी की एक अनाम फिल्म भी कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं ये नामी एक्ट्रेसेस