तारा सुतारिया के हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी, जानें पूरा मामला? तारा सुतारिया अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। मंगलवार शाम तारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनकी शानदार अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। एक फोटो में उन्होंने अंगूठी के साथ पोज दिया। दूसरी तस्वीर में उन्होंने चमकते हीरे का क्लोज-अप दिखाया। हालांकि, तारा ने कैप्शन से यह साफ कर दिया कि उन्होंने किसी से सगाई नहीं कि है, बल्कि यह एक विज्ञापन की तस्वीरें हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले तारा को फिल्म 'अपूर्वा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। एंटर