तरुण बोस ने ऐसे साकार किया अपना सपना तरुण बोस हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे 1960 और 1970 के दशकों में उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया तरुण बोस का जन्म 28 सितंबर 1928 के दिन कोलकाता में हुआ था, लेकिन इनका पालन पोषण नागपुर में हुआ तरुण बोस को बचपन से ही नाटकों में भाग लेने का शौक था उन्होंने डाक-तार विभाग में नौकरी की ताकि घरवालों के दबाव के बिना वह कलाकार बनने का अपना सपना साकार कर सकें अगर उनकी प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें मधुमती, सुजाता, बंदिनी, मुझे जीने दो, कोहरा, आकाशदीप, ज्योति जैसी फिल्में शामिल हैं तरुण बोस का निधन 43 साल की उम्र में 8 मार्च 1972 को हुआ था मनोरंजन