तेजस का हाल बेहाल, तीसरे दिन भी नहीं दिखा सकी कमाल कंगना रणौत की तेजस को दर्शकों का साथ नहीं मिल सका है फिल्म की रफ्तार पहले वीकएंड में नहीं बढ़ सकी शुक्रवार को फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख से शुरुआत की थी शनिवार को फिल्म का आंकड़ा एक करोड़ 31 लाख रहा शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ छह लाख हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क