नेहरू परिवार संग था तेजी बच्चन का गहरा नाता कवि हरिवंश राय बच्चन और बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का नाम तो हर कोई जानता है पति हिंदी साहित्य के धुरंधर और बेटे अभिनय के शहनशाह हैं मगर तेजी बच्चन इस परिचय से अलग अपनी पहचान रखती हैं तेजी बच्चन को एक समाज सेविका और मनोविज्ञान प्रोफेसर के तौर पर भी जाना जाता है 12 अगस्त 1914 में जन्मी तेजी बच्चन का असली नाम तेजवंत कौर सूरी था उन्होंने मनोविज्ञान की शिक्षा हासिल की और बाद में खूब चंद डिग्री कॉलेज, लाहौर में मनोविज्ञान पढ़ाना शुरू किया नेहरू परिवार और बच्चन परिवार की दोस्ती तो जगजाहिर है, लेकिन इस दोस्ती में तेजी और इंदिरा का नाम भी लिया जाना चाहिए ......