एक वीर की अरदास.... वीरा से मिली 'विशाल' पहचान अभिनेता विशाल वशिष्ठ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में टेलीविजन सीरीज क्रेजी स्टूपिड इश्क में अयान की भूमिका से की थी विशाल ने साल 2013 से 2015 तक टेलीविजन शो 'एक वीर की अरदास वीरा' में बलदेव बलवंत सिंह के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी विशाल को साल 2014 में 'एक वीर की अरदास वीरा' में कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का जी गोल्ड अवॉर्ड मिला था वह एमटीवी वेबेड, 'ये है आशिकी', 'सुन यार कोशिश मार', 'गंगा', 'जाट की जुगनी', जय कन्हैया लाल की, विष जैसे अन्य टीवी शो कर चुके हैं विशाल ने फिल्टरकॉपी के लिए कई यूट्यूब वीडियोज में कम किया, इनमें कुछ वीडियो काफी प्रचलित हैं विशाल 14 नवंबर 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीपाक्षी मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए विशाल हालही में 'घर वापसी' सीरीज में अभिनय करते हुए नजर आए थे मनोरंजन