दो हफ्तों में महज इतना कारोबार कर सकी TBMAUJ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है पहले हफ्ते में फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी है 13वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 65.85 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क