द आर्चीज के प्रीमियर में खुशी ने पहना मां श्रीदेवी का गाउन 'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर में मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की इस फिल्म से बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाडली बेटी खुशी कपूर अपना अभिनय डेब्यू करने वाली हैं वहीं, प्रीमियर से खुशी कपूर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं खुशी कपूर शिमरी गाउन में बेहद हसीन नजर आ रही हैं जानकारी हो कि, इस इवेंट के लिए खुशी ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी का एक दशक पुराना गाउन चुना जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' 7 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी सीटिए