अगस्त्य-सुहाना की तस्वीर पर श्वेता नंदा ने लुटाया प्यार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा जल्द ही और स्टार किड्स के साथ 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाले हैं जोया अख्तर की यह फिल्म नवंबर-दिसंबर में 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होने वाली है 'द आर्चीज' की पूरी स्टार कास्ट को ब्राजील में फिल्म के लिए रखे गए एक टूर पर रवाना हो गए हैं 'द आर्चीज' के इंस्टाग्राम पेज ने नई पोस्टकार्ड तस्वीरें साझा की हैं इनमें सुहाना और अगस्त्य की एक प्यारी सी तस्वीर भी है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है पिछले काफी वक्त से सुहाना और अगस्त्य की डेटिंग की भी अफवाह चल रही है दोनों की इस पोस्ट कार्ड तस्वीर पर अगस्त्य की मां श्वेता नंदा ने प्यार लुटाया है श्वेता बच्चन ने कमेंट कर लिखा 'सो क्यूट' इस कमेंट ने दोनों की डेटिंग की अफवाहों को और बढ़ा दिया है ...