अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
'द भूतनी' 1 मई, 2025 को रिलीज हुई थी
भूतनी बनकर दर्शकों को नहीं डरा पाईं मौनी रॉय
'द भूतनी' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसे सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है
आज 'द भूतनी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से लग रहा है कि 'द भूतनी' दर्शकों को ज्यादा डरा नहीं पाई
फिल्म में मौनी रॉय, संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है
मौनी रॉय ने 'द भूतनी' में मोहब्बत नाम की भूतनी का किरदार निभाया है
संजय दत्त ने 'द भूतनी' में बाबा का किरदार निभाया है, जो भूतों को भगाने का काम करता है
सनी सिंह और पलक तिवारी का रोमांटिक अंदाज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर नहीं ला पा रहा है
पलक तिवारी ने फिल्म में अनन्या का किरदार निभाया है
सनी सिंह ने 'द भूतनी' में शांतनु का किरदार निभाया है
sacnilk के अनुसार 'द भूतनी' के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
वहीं 1 मई को 'द भूतनी' के साथ रिलीज हुई 'रेड 2' ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
'रेड 2' की दमदार शुरुआत, पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई