'द भूतनी' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी पलक तिवारी, ट्रेलर हुआ रिलीज पलक तिवारी की फिल्म 'द भूतनी' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। अब इसी महीने पलक की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आज यानी 5 मई 2025 को 'रेमियो एस 3' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया। इस फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह के साथ पलक तिवारी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक गुड्डू धनोवा ने किया है। यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस और इमोशन का तड़का भी लोगों को देखने को मिलेगा। एंटर