कैंसर को मात देने के बाद पड़ा अभिनेत्री के दिमाग पर असर, झलका दर्द सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं सोनाली को 2018 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है, उन्होंने इससे हार न मानते हुए कैंसर से जंग जीती सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में कैंसर के दौरान कीमोथेरेपी के बाद हुईं दिक्कतों के बारे में बात की है उन्होंने बताया कि हालांकि अब तो सब कुछ ठीक है, लेकिन फिर भी उन्हे आज भी इस बीमारी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है अभिनेत्री ने कहा कि कीमोथेरेपी के बाद उन्हें काफी दिक्कत होने लगी हैं, उनकी याददाश्त काफी कमजोर हो गई है सोनाली ने कहा, 'जब मैंने शुरू किया तो मेरी याददाश्त अच्छी थी, लेकिन कीमो के बाद लाइन्स याद रखने में उन्हें प्रॉबल्म होती है' ...