बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी 'द डिप्लोमैट' जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में जॉन की अदाकारी की जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि, पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी है। होली की छुट्टी होने के बावजूद भी यह फिल्म पहले दिन चार करोड़ रुपये ही कमा सकी। आने वाले दो दिन यानी पहला वीकएंड फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन के हिसाब से ही फिल्म भविष्य तय हो सकेगा। एंटर