खूबसूरत तस्वीर साझा कर विजय ने सामंथा को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं सामंथा रुथ प्रभु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं इस मौके पर सभी अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं विजय देवरकोंडा ने भी अपनी कुशी सह-कलाकार सामंथा रुथ प्रभु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं विजय ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सैमी, हमेशा खुश, स्वस्थ और हंसी से भरपूर रहो' इसके साथ ही उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी साझा किया है ...