‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया? जानें जैकी श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन

अमर उजाला

Sat, 30 May 2026

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

कलेक्शन के मामले में ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की शुरुआत पहले दिन बहुत धीमी रही। इस फिल्म को पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक नहीं मिल सके। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी के जरिए एक सुपरहीरो की कहानी पेश करती है। साथ ही बच्चों को एक खास मैसेज भी देती है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में जैकी श्रॉफ ने दादा का रोल निभाया है, जो एक सुपरहीरो भी है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शुक्रवार को तो इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं है। लेकिन वीकएंड का फायदा यह उठा सकती है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जैकी श्रॉफ की फिल्म के अलावा 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' भी थिएटर में मौजूद हैं। फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के आठवें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

मलाइका अरोड़ा ने दिखाई शूट रिकैप की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम
Read Now