अमर उजाला
Sat, 5 August 2023
अदा शर्मा हाल ही में फिल्म द केरल स्टोरी में नजर आई थीं, इसमें उनके अभिनय की सराहना हुई है
अब अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनको पित्ती हो गई है, इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा की हैं
तबीयत का हवाला देते हुए अभिनेत्री ने इस बात की भी घोषणा की है कि वह इस वजह से काम से छोटा सा ब्रेक ले रही हैं
अदा ने कहा, मैंने अपनी अम्मा से वादा किया है कि मैं सेहत का ध्यान रखूंगी, इसलिए मैं कुछ दिनों के लिए जा रही हूं
उन्होंने अपने फैंस को यह भी आश्वासन दिया कि वह जल्द ही वापस आएंगी
सलमान पर भी छाया बार्बी का खुमार