अदा ने सोशल मीडिया यूजर से क्यों मांगी माफी? बड़े पैमाने पर विवाद के बीच, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ने अपने बिजनेस के साथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम रखा है 'द करेल स्टोरी' को संवेदनशील विषय के कारण पश्चिम बंगाल में सरकार ने बैन कर दिया था हालांकि, बैन हटने के बाद भी पश्चिम बंगाल में ज्यादा थिएटर इस फिल्म को नहीं चला रहे हैं यह बात फैंस को काफी परेशान कर रही है हाल ही में, एक ट्विटर यूजर ने अदा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि वह टिकट के लिए 500 रुपये देने के लिए तैयार है लेकिन कोलकाता में फिल्म का एक भी शो उपलब्ध नहीं है अदा शर्मा ने उस यूजर से माफी मांगी अभिनेत्री ने लिखा, मुझे सच में खेद है, बैन हटा दिया गया है लेकिन फिल्म को प्रदर्शित करना हमारे हाथ में नहीं है ...