द केरल स्टोरी की 10वें दिन धमाकेदार कमाई, चौंका देंगे आंकड़े द केरल स्टोरी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम होती नहीं दिख रही वीकडेज के बाद अब दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म का दमदार प्रदर्शन जारी है नौवें दिन द केरल स्टोरी ने 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया था अब फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे रविवार को 24 करोड़ का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 136.99 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क