द केरल स्टोरी की बंपर कमाई 14वें दिन भी जारी द केरल स्टोरी की दमदार कमाई लगातार जारी है फिल्म को देखने के लिए अभी भी बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं 13वें दिन फिल्म ने सात करोड़ 90 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन सात करोड़ 50 लाख बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 172.09 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क