द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार द केरल स्टोरी की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर लगातार कायम है बड़ी संख्या में लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं 15वें दिन फिल्म ने छह करोड़ 60 लाख का कारोबार किया था अब 16वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन नौ करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 187.32 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क