द केरल स्टोरी के कलेक्शन में दूसरे दिन आया जबर्दस्त उछाल द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है रिलीज से पहले फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी फिल्म ने पहले दिन सभी को चौंकाते हुए आठ करोड़ तीन लाख का बिजनेस किया था वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 19.03 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क