द केरल स्टोरी ने फिर दिखाया दम, 23वें दिन की इतनी कमाई द केरल स्टोरी टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ रही है यह फिल्म अब भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है 22वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया था अब एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 23वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 219.47 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क