'द केरल स्टोरी' का खत्म हो रहा क्रेज! सुदीप्तो सेन निर्देशित 'केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते पूरे कर लिए हैं अदा शर्मा स्टारर फिल्म ने इन सप्ताहों में लाजवाब कलेक्शन किया है हालांकि, अब धीरे-धीरे फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ कम हो रही है 'द केरल स्टोरी' की कमाई पिछले हफ्ते ही लाखों में पहुंच गई थी फिल्म के 36वें दिन के कारोबार की बात करें तो इसने महज 40 लाख रुपये कमाए हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 238.87 करोड़ रुपये हो गया है .