द केरल स्टोरी की 250 करोड़ की राह हुई मुश्किल द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं पठान के बाद यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है हालांकि, फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने महज 30 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कमाई 240.82 करोड़ हो गई है फिल्म की रफ्तार को देखकर इसके 250 करोड़ क्लब तक पहुंचने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही हैं एंटरटेनमेंट डेस्क