बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी द केरल स्टोरी टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई करने के बाद द केरल स्टोरी अब बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में है छोटे बजट की इस फिल्म ने अब तक शानदार कमाई की है फिल्म में अदा शर्मा के किरदार को काफी पसंद किया गया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 42वें दिन 20 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 241.24 करोड़ हो गया है आदिपुरुष की रिलीज के बाद इस फिल्म का 250 करोड़ तक पहुंचना काफी मुश्किल माना जा रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क