महीनेभर बाद भी पैसा कूट रही 'द केरल स्टोरी' अदा शर्मा अभिनीत 'द केरल स्टोरी' महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में डटी हुई है पांच मई को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है आज पांचवे सोमवार को भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है 31वें दिन (पांचवे इतवार) को 'द केरल स्टोरी' ने 2.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था वहीं आज 32वें दिन वर्किंग डे में फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है फिल्म का कुल कलेक्शन अब 237.14 करोड़ रुपये हो गया है ---------------