नेटफ्लिक्स की सबसे सफल भारतीय वेब सीरीज बनी द रेलवे मेन द रेलवे मेन लोगों को खूब पसंद आई है रिलीज के 100 दिन बाद भी इस वेब सीरीज का जलवा बरकरार है हाल ही में इस वेब शो के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नेटफ्लिक्स का सबसे सफल वेब शो बन चुका है इस वेब शो का निर्माण यशराज फिल्म्स की ओर से किया गया है केके मेनन, आर माधवन, बाबिल खान और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों ने शो में अहम भूमिका निभाई है एंटरटेनमेंट डेस्क