कब आएगा 'द रोशंस' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दिया अपडेट नेटफ्लिक्स ने पिछले साल एक नई डॉक्यूमेंट्री लॉन्च करने का एलान किया था, जो रोशन परिवार के जीवन पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, शाम कौशल जैसे हस्तियों को भी दिखाई देंगे। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया है कि 'द रोशंस' का ट्रेलर कब आएगा। पोस्ट के मुताबिक यह ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज किया जाएगा 'द रोशंस' का ट्रेलर दोपहर या शाम के समय जारी होने की संभावना है। वहीं, पूरी डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर ने भी काम किया है। एंटर