अमर उजाला
Mon, 22 January 2024
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं
अब हाल ही में, निर्देशक अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं
विवेक तब लोगों की नजर में आए जब उन्होंने संविधान पर सवाल उठाते हुए इसे इंदिरा गांधी का संविधान बताया है
एक पत्रकार ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “मेरे पीछे पीछे कहिए..हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्त्व-संपन्न...." पत्रकार ने पूरी प्रस्तावना पोस्ट की
इसके जवाब में विवेक ने लिखा, “दुख है, पर ये भारत का संविधान नहीं है. ये इंदिरा गांधी का कांग्रेसी संविधान है”
विवेक के इस बयान के बाद लोगों ने ट्विटर पर निर्देशक को लताड़ना शुरू कर दिया
चौथे दिन कैसा रहा 'मैं अटल हूं' का हाल? जानिए