जयदीप अहलावत की शादी में थी ये बड़ी कमी, छलक उठे थे आंसू जयदीप अहलावत ने विजय वर्मा के साथ क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जां' में स्क्रीन स्पेस साझा किया हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में दोनों खास दोस्त रहे हैं इसी बीच जयदीप अहलावत ने एक बड़े खुलासे से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है जयदीप अहलावत ने खुलासा किया कि फिल्म 'खट्टा मीठा' में रोल मिलने के बाद उन्होंने अपनी शादी थोड़े समय के लिए स्थगित कर दी थी हालांकि, विजय वर्मा और अन्य दोस्तों ने टिकट करा ली थी जो खराब गई टिकट के पैसे न होने के कारण जब जयदीप ने वाकई सात फेरे लिए तो विजय और अन्य दोस्त शामिल नहीं हुए इस वजह से जयदीप काफी आहत हुए थे और फूट फूटकर रोए थे सीटिए