अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'शाहिद' एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में 26 फरवरी को होने वाली है, बता दें कि फिल्म साल 2013 में पहली बार रिलीज हुई थी।
बात करें 'शाहिद' की तो ये फिल्म वकील और मानवाधिकार एक्टिविस्ट शाहिद अज्मी के जीवन पर आधारित बायोग्राफी है।
फिल्म के लिए मेहता ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
वहीं, राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निर्देशक ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 26 फरवरी को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।
नक्श लायलपुरी के लिखे सदाबहार नगमे, जो आज भी श्रोताओं के दिल पर करते हैं राज