इन सितारों की फिल्मों ने की 1000 करोड़ की कमाई देश में अब तक बहुत सी ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने जबर्दस्त कमाई की है आज हम आपको उन अभिनेताओं की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 1000 करोड़ की कमाई की है प्रभास की बाहुबली 2 ने केवल भारत में ही 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था यश की फिल्म केजीएफ 2 ने भी दुनियाभर के सिनेमाघरों से 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ कमाए थे शाहरुख खान की पठान ने दुनियाभर में 1050 करोड़ का कलेक्शन किया था एंटरटेनमेंट डेस्क