ये 'अंडररेटेड' बॉलीवुड फिल्में आपने देखी क्या?

अमर उजाला

Fri, 11 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिनेमाघरों में हिट नहीं हो पाई लेकिन उनकी कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

धनक

'धनक' फिल्म में भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है, बहन परी जिसका किरदार हेतल गाडा ने निभाया है वह अपने भाई की आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए बहुत प्रयास करती है,फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

तितली

फिल्म 'तितली' में दिल्ली के एक लुटेरे परिवार को दिखाया गया है, पूरा परिवार लूटमार का बिजनेस करता है, फिल्म की कहानी में आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, यह फिल्म आपको रियल लाइफ से भी जोड़ेगी
Image Credit : सोशल मीडिया

भावेश जोशी

'भावेश जोशी' फिल्म आम आदमी से सुपरहीरो बनने की कहानी है, यह फिल्म, भावेश जोशी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा आक्रोश की कहानी कहती है, आप यह फिल्म यूट्यूब पर भी देख सकते है 

Image Credit : सोशल मीडिया

अग्ली

फिल्म 'अग्ली' में इंसान के अंदर की क्रूरता, छल, स्वार्थ और कपट के रहस्यों से पर्दा उठाया है, फिल्म में दिखाया गया है कि दस साल की बच्ची कली के अपहरण के साथ उसके परिजनों के बीच आपसी दुश्मनी, स्वार्थ और रिश्तों की कमजोरियों को सामने ले आती है

Image Credit : सोशल मीडिया

मेरी प्यारी बिंदु

रॉम-कॉम से भरपूर इस फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में दो बचपन के दोस्तों की मॉर्डन लव स्टोरी है, इसकी एंडिंग भी धांसू है, इसमें आयुष्मान और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था
Image Credit : सोशल मीडिया

लव सोनिया

'लव सोनिया' ये एक शानदार फिल्म है जिसमें मानव तस्करी को दिखाया गया है, तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी
Image Credit : सोशल मीडिया

हिंदुस्तान के इस जांबाज सिपाही की दर्दनाक कहानी है 'गदर'

social media
Read Now