भोजपुरी सिनेमा का रुतबा और लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है, इंडस्ट्री के सितारे और गाने अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम
भोजपुरी में हर साल कई फिल्मों का निर्माण होता है, जिसमें बॉलीवुड की हिट फिल्मों की कॉपी करके भी कई फिल्में बनाई गई हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम
हम आपको कुछ ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गई हैं
Image Credit : Instagram
आज के करण अर्जुन
शाहरुख- सलमान की 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है, भोजपुरी में रीमेक की गई इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार में दिनेश लाल निरहुआ और सलमान खान के किरदार में प्रवेश लाल यादव नजर आए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
बॉर्डर
बॉलीवुड में बनी बॉर्डर फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था, तो वहीं इस फिल्म के भोजपुरी रीमेक में दिनेश लाल निरहुआ ने सनी देओल वाली भूमिका निभाई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
विवाह
शाहिद कपूर और अमृता राव की 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ को लोग आज भी पसंद करते हैं, राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के भोजपुरी वर्जन को भी सराहा गया है, इस फिल्म में प्रदीप पांडेय, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थे
Image Credit : सोशल मीडिया
सत्या
मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म ‘सत्या’ के भोजपुरी रीमेक में पवन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
परिवार
साल 1987 में आई मिथुन चक्रवर्ती की 'परिवार' फिल्म का भी भोजपुरी में रीमेक किया गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
दुनिया से रुख्सत हो चुके ओएमजी के ये दिग्गज सितारे