चंद दिनों में काफूर हुआ बॉलीवुड की इन जोड़ियों का प्यार

अमर उजाला

Fri, 30 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है, आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के लव अफेयर और ब्रेकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रिश्ता चंद दिनों में खत्म हो गया

Image Credit : सोशल मीडिया

अपनी बोल्डनेस से सबके होश उड़ाने वाली पूनम पांडे की निजी जिंदगी का अनुभव काफी कड़वा रहा है, उन्होंने 10 सितंबर साल 2010 में सैम बॉम्बे से शादी की थी लेकिन महज 12 दिनों में ही दोनों अलग हो गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल और आदित्य रॉय कपूर का नाम भी एक दूसरे से जुड़ा था, मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो दोनों ने एक दूसरे को कुछ दिनों तक ही डेट किया था और उसके बाद दोनों अलग हो गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी कुछ समय पहले 'बिग बॉस 15' में बनी थी, शो खत्म होने के बाद भी दोनों को काफी दिनों तक साथ देखा गया लेकिन कुछ ही महीनों में उन्होंने अपने ब्रेकअप की घोषणा से सभी को हैरान कर दिया था 

Image Credit : सोशल मीडिया

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था, जब उन्होंने रितेश संग शादी होने के बारे में जानकारी दी थी, इसके बाद दोनों की जोड़ी बिग बॉस में भी दिखी लेकिन कुछ दिनों बाद ही खबर आई कि रितेश और राखी अलग हो गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ओह! तो इस वजह से अनुष्का रणबीर को मारना चाहती थीं थप्पड़

सोशल मीडिया
Read Now