सेंसर बोर्ड ने किया बैन, यूट्यूब पर धड़ल्ले से रिलीज हुई ये फिल्में
अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
पांच
केके मेनन स्टारर फिल्म 'पांच' को भी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, बाद में अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'वाटर' को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, लेकिन बाद में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई
Image Credit : सोशल मीडिया
एंग्री इंडियन गोडेस यह फिल्म तीन लड़कियों पर जिंदगी पर बनी थी, इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था, लेकिन बाद में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई
Image Credit : सोशल मीडिया
क्रिश्चियन प्रीस्ट की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सीन्स' में कई न्यूड सीन्स दर्शाए गए थे, जिसके बाद फिल्म को बैन कर दिया गया, हालांकि बाद में इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
'अनफ्रीडम' साल 2014 में बनाई गई थी, हालांकि इस फिल्म को रिलीज करने से सेंसर बोर्ड ने मना कर दिया, जिसके बाद फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म 'द पेंटेड हाउस' में एक बूढ़े व्यक्ति और जवान लड़की के बीच कई बोल्ड सीन दिखाए गए थे, जिसके कारण फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया, हालांकि बाद में यह फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2013 में रिलीज हुई शर्लिन चोपड़ा और आभा पॉल स्टारर फिल्म 'कामसूत्र 3डी' को भी सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया था, बाद में इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था