निर्देशन में बुरी तरह फ्लॉप रहे ये सितारे बॉलीवुड में कई बड़े सितारों ने जब निर्देशन में हाथ आजमाया तब उन्हें नाकामी हाथ लगी सनी देओल ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया हैं, लेकिन उनकी तीनों निर्देशित फिल्में फ्लॉप रहीं अनुपम खेर ने ओम जय जगदीश नाम की फिल्म बनाई थी, लेकिन यह फ्लॉप साबित हुई नसीरुद्दीन शाह देश के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं, उनके निर्देशन में बनी यूं होता तो क्या होता बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हेमा मालिनी के निर्देशन में बनी दिल आशना है भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी, इस फिल्म में शाहरुख नजर आए थे अजय देवगन भी अब तक निर्देशन में कामयाबी हासिल नहीं कर सके हैं, उनकी बनाई ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं एंटरटेनमेंट डेस्क