अंबानी ने किस सेलेब को क्या तोहफा दिया? हाल ही में सिद्धार्थ कियारा शादी के बंधन में बंधे हैं, इनकी शादी की भव्यता की हर ओर चर्चा हो रही है इसके अलावा इनकी शादी एक और वजह से भी चर्चा में है और उसकी वजह है अंबानी परिवार दरअसल, सिड-कियारा को अंबानी परिवार ने नायाब तोहफा देते हुए रिलायंस ट्रेंड फुटवियर का ब्रांड एंबेसडर बनाया है इससे पहले भी अंबानी फैमिली स्टार्स को गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में रही है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी परिवार ने शाहरुख खान को हीरे की अंगूठी दी थी, किंग खान को यह रिंग आकाश और श्लोका की सगाई के मौके पर मिली थी इसके अलावा अंबानी, प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में रहे थे! दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका से पूछा गया था कि आपकी शादी में अंबानी परिवार आया था, उन्होंने क्या गिफ्ट दिया? इस पर प्रियंका ने कहा था,'आधे लिफाफे तो मुझे मिले ही नहीं, लेकिन मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला, जिसकी मुझे बहुत जरूरत थी।' ----------