सेट पर शुरू हुई थी इन कपल्स की प्रेम कहानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मुलाकात अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ पर हुई, कपल ने करीब पांच साल की डेटिंग के बाद 2022 में शादी की फिल्म 'फुकरे' से अली फजल और ऋचा चड्ढा की लव स्टोरी शुरू हुई, कई वर्ष की डेटिंग के बाद 2022 में ये शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका की आंखें फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर चार हुईं और 2018 में इन्होंने शादी रचाई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी इस लिस्ट में शामिल हैं अजय देवगन और काजोल 'हलचल' के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे, करीब चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में इन्होंने शादी रचाई रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और सैफ अली खान का प्यार भी फिल्म 'टशन' के सेट पर परवान चढ़ा --