कमाई 100 करोड़ से ज्यादा, फिर भी फ्लॉप हुईं ये फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो रिलीज के बाद 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फ्लॉप साबित हुईं इसके पीछे का कारण फिल्मों का भारी भरकम बजट है, आइए जानते हैं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 335 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित किया गया था राधेश्याम ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से अधिक रुपये बटोरे थे, लेकिन यह टिकट खिड़की पर इसे डिजास्टर बताया गया था 83 ने 193 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से यह भी फ्लॉप रही थी आदिपुरुष ने 380 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, लेकिन बजट की वजह से यह हिट नहीं हो सकी एंटरटेनमेंट डेस्क