कम बजट के बाद भी कमाई में आगे रहीं ये फिल्में रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 14 करोड़ के बजट में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' ने 180 करोड़ का बिजनेस किया था कंगना रणौत की क्वीन का कुल बजट 12 करोड़ रुपये था, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर भी इस लिस्ट में है, करीब 18 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 117 करोड़ कमाए थे 8 करोड़ के बजट में बनी सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' भी हिट रही थी, इसका बजट आठ करोड़ रुपये था और कमाई 100 करोड़ रुपये रही थी रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर ने 15 करोड़ के बजट में 68.32 करोड़ का बिजनेस किया था 'सोनू के टीटू की स्वीटी' भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाने में कामयाब रही थी, इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये था और इसने करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी --