मुस्लिम होकर भी नवरात्रि मनाते हैं ये सितारे बॉलीवुड सेलेब्स धर्म की दीवार तोड़कर नवरात्रि के पर्व को भी सेलिब्रेट करते हैं 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 24 अक्तूबर होगा नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो मुस्लिम होते हुए नवरात्रि का पर्व मनाते हैं सारा अली खान धर्म की परवाह किए बिना नवरात्रि का पर्व मनाती हैं, इसके अलावा अभिनेत्री धार्मिक स्थलों पर जाते हुए स्पॉट की जाती हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं, वह मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा चुकी हैं शाहरुख और गौरी खान के बेटे जब ड्रग्स केस में जूझ रहे थे, तब दोनों ने नवरात्रि पर मां की पूजा की थी आमिर खान का नाम भी नवरात्रि मनाने में सामने आता है, वह वडोदरा में नवरात्रि पर दुर्गा पूजा में शामिल हो चुके हैं ......