इन पाकिस्तानी कलाकारों की हुई बेरहमी से हत्या

अमर उजाला

Thu, 22 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जिन्होंने लॉलीवुड यानी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है
Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम आपको उन पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जिन्दगी अपराधों के तले दब कर रह गईं

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेता सुलतान राही 9 जनवरी 1996 को सुलतान देर रात इस्लामाबाद से लौट रहे थे, रात में सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया, राही को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने अभिनय के दम पर रफी ख्वार उर्फ नन्हा, ने काफी वक्त तक लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी, जिसके बाद नन्हा ने अपने घर में शॉटगन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस बिजनेसमैन हनीफ गुमान के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन जब वह इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं तो हनीफ ने बदला लेने के लिए अंदलीब के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस नादिरा ने पति के साथ प्रॉपटी का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन उनका विवाद हो गया, एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त उनपर गोलियां बरसा दी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

निग्गो की डांसिंग काफी बेहतरीन थी और देखते ही देखते वे फिल्म में क्लासिक डांस नंबर्स के लिए प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद बन गईं, लेकिन उनके शोहर को यह सब रास नहीं आया और निग्गो  को स्टेन गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' के इन कंटेस्टेंट्स ने फ्लर्ट करते हुए पार कीं हदें

Social media
Read Now